उत्तर प्रदेशनफतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के हसनापुर साहनी गाँव के समीप ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार एक युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनापुर साहनी गाँव निवासी शिव अधार का 45 वर्षीय पुत्र गोरे लाल गाँव से ई-रिक्से पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जैसे ही उसका ई-रिक्सा गाँव से थोड़ी दूर आगे बढ़ा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें गोरे लाल घायल हो गया परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share