उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी राम स्वरूप का 40 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था। जैसे ही वह घर से चंद कदम आगे बढ़ा तभी गाँव के समीप ही उसकी बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे राम प्रसाद घायल हो गया तो उसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share