G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर गाँव के समीप एनएच 2 पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादादपुर गाँव निवासी वीरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र विकास सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से थरियांव थाना क्षेत्र गया था।

जब वह अम्बापुर गाँव समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिर गई। जिसमें विकास सिंह घायल हो गया स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share