उत्तर प्रदेश महोबा जनपद के मुख्यालय सहित पूरे जनपद में ईद की नमाज ईदगाहों में अदा की गई है। वहीं शहर के सबसे प्राचीन ईदगाह में हजारों की तादाद में इकट्ठा हुए मुसलमानों ने ईद की नमाज को अदा कर देश में अमन,सलामती, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी है। साथ ही आपसी भाईचारा की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे है। ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आपको बता दें कि इस्लाम धर्म में एक माह तक पवित्र रमजान के रोजे रखने के बाद मुसलमान ईद का पर्व मनाते हैं। महोबा में ईद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया है। शहर के सबसे प्राचीन ईदगाह में ईद की नमाज निर्धारित समय पर शहर काजी आफाक हुसैन ने पढ़ाते हुए खुत्बा पढ़ा और सभी को ईद की मुबारकबाद दी। दो रकात नमाज पढ़ाते हुए शहर काजी ने देश में अमन, शांति की दुआ भी की है तो वही इस मौके पर मौजूद डीएम एसपी सहित आला अधिकारियों ने ईदगाह पहुंची आवाम को मुबारकबाद दी। नमाज के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगाई गई।ईद उल फितर के त्यौहार को मीठी ईद भी कहते हैं।

इस दिन मुसलमानों ने एक महीने तक रमजान के रोजे रखने के बाद अल्लाह की बारगाह में ईद की नमाज अदा की और नमाज के बाद लगे मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। ईदगाह में शहर काजी आफाक हुसैन ने मुसलमानों को ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा जनपद के चरखारी, पनवाड़ी, कुलपहाड़, जैतपुर सहित अन्य स्थानों पर भी ईद की नमाज हुई है। शहर की ईदगाह में अदा की गई नमाज में शहर काजी आफाक हुसैन ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील करते हुए खुत्बा पढ़ा। यही नहीं आपसी मेलजोल बढ़ाने और एक दूसरे के दुख सुख में भागीदारी करने की अपील भी शहर काजी आफाक हुसैन ने की। नमाज पढ़ाने के बाद मुसलमानों के हाथ दुआ के लिए उठे जहां देश में शांति खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। ईदगाह में नमाज के बाद मुसलमानों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में मौजूद जिला अधिकारी मृदुल चौधरी और पुलिस अधिक्षक अपर्णा गुप्ता ने भी मुसलमानोको ईद की बधाई दी है। ईदगाह के पास राजनीतिक दलों, समाजसेवियों के लगे स्टाल में भी मुसलमानों को मुंह मीठा कराकर ईद की मुबारकबाद दी गई। ईदगाह में क्या छोटे क्या बड़े क्या बुजुर्ग सभी इस्लामी लिबास में देखे गए हैं। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर शहर काजी आफाक हुसैन ने कहा कि ईदगाह में रात के समय रोशनी कम रहती है जिसके लिए जिलाधिकारी से विद्युत पोल लगवा कर रोशनी का इंतजाम कराये जाने की मांग की गई है। क्योंकि अंधेरे का फायदा उठाकर अराजकतत्व ईदगाह में पहुंचते हैं जिससे अनहोनी का डर भी बना रहता है। ईद के मौके पर घरों में लोगों सिवइयां खिलाकर ईद को मानते देखें गए। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ी गई ईद की नमाज, खुत्बा पढ़कर देश में अमन शांति और खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ
