उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज विज्ञान भवन में चुनावी ड्यूटी पर जाने के लिए पहुंचे होमगार्ड की तबियत अचानक बिगड़ गई। तुरन्त साथी जवान उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने जाँच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के अतरौली थानां क्षेत्र के घेरवाँ गाँव निवासी लक्ष्मन प्रसाद का लगभग 55 वर्षीय पुत्र खुशी राम चुनावी ड्यूटी के लिए 15 मई से फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के जनता इण्टर कालेज में रुका हुआ था।जिसको बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गोदौरी गाँव मे स्थित प्राइमरी पाठशाला में चुनावी ड्यूटी करनी थी।

अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज विज्ञान भवन गांधी मैदान पहुंचा तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। तुरन्त उसके साथी जवान इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ अस्पताल पहुंचे जवानों ने हादशे की सूचना अपने आला अधिकारियों को दिया।

देखते ही देखते जिले के पुलिस अधीक्षक सीओ सीटी सदर कोतवाल के साथ सभी विभागीय आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को हादशे की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतक होमगार्ड जवान हरदोई जनपद के भरावन कम्पनी में तैनात था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share