G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गाँव ओवर ब्रिज में बुधवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर नई बस्ती निवासी देवीचरन का 50 वर्षीय पुत्र निरंजन गौतम अपने साले अनिल पुत्र रमेश निवासी बेनीपुर थाना धाता के साथ उसकी ससुराल बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जा रहा था। जैसे ही यह लोग चक्की नाका ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जीजा निरंजन गौतम को मृत घोषित कर दिया। उधर घायल साले को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share