उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की चांदपुर थाने की पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुलखेडा में हुयी चोरी की घटना का खुलाशा करते हुये घटना में संलिप्त दो आरोपियो को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज चांदपुर थानां पुलिस द्वारा दिनांक 06.01.2026 को थाना चांदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 04/2026 धारा 331(4)/305 BNS बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी थानां क्षेत्र के गांगपुर गाँव निवासी राजू सिंह यादव के 21 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ जागिया गाँव निवासी शिवरतन के थाना चाँदपुर जनपद 23 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ छोटू को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार।किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
