G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में आज दोपहर मकर संक्रांति की मौके पर अपने घर की छत पर चढ़कर किशोर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अंबर शुक्ला का 12 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ शुक्ला आज दोपहर अपने घर की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। किशोर के साथ जिला अस्पताल पहुंची उसकी आजी रानी देवी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share