Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थाना क्षेत्र के पनिहा बाबा के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव निवासी मदनलाल का 14 वर्षीय पुत्र अमित साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के पनिहा बाबा के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी तेज प्रताप व पायलेट भूपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज तभी परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करने से यह कहते हुए मना कर दिया की हम तो सरकारी एम्बुलेन्स से इस लिए अपना मरीज़ लेकर आये जिससे हमारा किराया न लगे बाकी हम अपने मरीज़ का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराएंगे। वही घायल किशोर के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ सीमा देवी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By