उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मायाराम खेडा के समीप सडक पार करते समय पिकअप की चपेट में आ जाने से प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यपक के पद पर तैनात शिक्षिका की गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के श्याम नगर निवासी शिवान्श त्रिवेदी की 35 वर्षीय पत्नी संगीता त्रिवेदी जो मलवां थाना स्थित मायाराम खेडा में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यपक के पद पर तैनात थी। शनिवार की दोपहर स्कूल बन्द होने पर वह बस पकडने के लिए सडक पर कर रही थी। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका शिक्षिका के पति शिवान्श त्रिवेदी इण्टर कालेज में अध्यापक के पद है। वहीं मृतक के दो सन्तान राज व तेजस है। घटना को बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share