Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन विद्यार्थी चौराहे के समीप अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयद वाडा मोहल्ला निवासी शगीर का 30 वर्षीय पुत्र मुन्नू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन विद्यार्थी चौराहे के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक मुन्नू रोड पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीयो से हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By