G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड के।नेशनल हाइवे 2 के बाईपास के समीप बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद का 34 वर्षीय पुत्र शिवम किसी काम से कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड के नेशनल हाइवे 2 बाईपास गया था।

तभी बाइक पर सवार होकर आए युवक ने उसको पीछे से ज़ोरदार टककर मार दिया। जिससे दोनो रोड पर गिरकर घायल हो गए, घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज।के लिए रेफर कर, शिवम को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही अस्पताल में घायल युवक के परिजनो द्वारा बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राजन का 26 वर्षीय पुत्र संदीप तेज रफ्तार से बाइक पर सवार होकर आया और उसको पीछे से ज़ोरदार टककर मार दिया जिससे दोनो घायल हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share