उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भील गांव निवासी अशरफी लाल का 30 वर्षीय पुत्र जय सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उनकी बाइक थानां क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर रहे थे। तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक घायल के परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

