उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कानपुर. प्रयागराज नेशनल हाईवे 2 पर रविवार सुबह कल्यानपुर थाना के मौहार ओवर ब्रिज के ऊपर खड़े डंपर में दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही डबल डेकर बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 13 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को गोपालगंज पीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। शनिवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से 46 श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकली प्राइवेट डबल डेकर बस मौहार ओवरब्रिज के ऊपर खड़े डंपर से टकरा गई। कोहरे के कारण चालक फरमान को आगे खड़ा डंपर नहीं दिखा और पीछे से बस जाकर घुस गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। चालक और बस की आगे वाली सीटों में बैठे श्रद्धालु अंदर फंस गए। पीआरवी के सिपाही श्रीकांत का फंसे लोगों को बाहर निकालने में हाथ फट गया। क्रेन भी मौके पर पहुंची और उसकी मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से घायलों को गोपालगंज पीएचसी भेजा गयाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि डंपर तीन दिन से ओवरब्रिज के ऊपर खराब खड़ा था। लेकिन न तो पुलिस ने इसे हटवाया और न ही एनएचएआई ने थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share