उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के नरायनपुर कारीकान गाँव में घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकरी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरायनपुर कारीकान गांव निवासी मुकेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी शनिवार देर शाम गृह कलह से ऊब कर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्तें में दम तोड दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share