फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने भावना दिव्यांग स्कूल के तत्वाधान में श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग व्यवसायिक विद्यालय खंभापुर व भावना दिव्यांग स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा आकाश होटल में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा की गई मनमोहक प्रस्तुतियों को सुना एवं ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया एवं अपने संबोधन में कहा कि आप सभी विशेष प्रतिभावान हैं हमारा सौभाग्य है कि आप सब के बीच में आने का अवसर मिला उन्होंने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रगति मिश्र को निर्देश दिए कि दिव्यांग बच्चों की उनके रुचि अनुसार टेक्निकल ट्रेनिंग कराएं जिससे उनके हुनर में वृद्धि हो और वो मुख्य धारा में शामिल हों सके और अपना जीविकोपार्जन कर सकें। जिलाधिकारी ने भावना दिव्यांग स्कूल की संचालिका भावना श्रीवास्तव को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि आपका कार्य विशिष्ट है आप इसी तरह और ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग बच्चों को अपने विद्यालय के माध्यम से प्रतिभावान बनाती रहें इस कार्य में हमारे सभी विभागों का आवश्यकता अनुसार आपको सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर समाजसेवी और स्वीप आइकॉन अनुराग श्रीवास्तव सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share