G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गाँव के समीप रोड़ पार कर रहे कुत्ते से टकराकर तीन युवक घायल हो गाये। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के साहबाजपुर गांव निवासी शिवराज का 20 वर्षी पुत्र राज सिंह स्वर्गीय कमल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र सुमित पटेल और कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव निवासी शिवकरण पटेल का 22 वर्षीय पुत्र राहुल पटेल तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आए थे। वापस घर जाते समय जब इनकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share