G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात्रि को गेहूं के खेत में पानी लगाने गए किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। किसान का शव ट्यूबबेल के पास पड़ी हुई चारपाई पर मिलाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन लगातार हत्या किए जाने का आरोप भी लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर सेमौरी गांव का है। गांव के ही रहने वाले बीरेंद्र सिंह का 32 वर्षीय पुत्र उदय प्रताप सिंह रविवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे गांव के बाहर अनुज सिंह के ट्यूबबेल से अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जहां पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। उसका शव ट्यूबबेल के पास पड़ी हुई चारपाई पर मिला देर रात्रि को जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद बीरेंद्र सिंह अपने छोटे लड़के श्याम को लेकर जैसे ही अनुज सिंह के ट्यूबबेल के पास पहुंचकर देखा तो उसका बड़ा पुत्र मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ है। मृत अवस्था में अपने पुत्र का शव देख पिता व उनके छोटे पुत्र श्याम के पैरों तले जमीन खिसक गई। जोर जोर से रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का घटना स्थल पर जमावड़ा लगना शुरू होगा। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर मृतक का खून भी पड़ा हुआ मिला। हालांकि आशंका ये भी जताई जा रही है कि युवक किसान उदय प्रताप सिंह की किसी दूसरे स्थान पर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को ट्यूबबेल के पास चारपाई पर लिटा दिया गया है। उधर अपर पुलिस अधीक्ष विजय शंकर मिश्रा ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर बारीखी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है। उन्होंने कहा है कि किसान उदय सिंह की हत्या का बहुत जल्द ही सफल अनावरण किया जाएगा।

वही बड़े भाई की हत्या के 14 घंटे बाद छोटे भाई ने खुद को गोली मार लिया। जहां परिजन अपने बड़े लड़के उदय प्रताप सिंह की मौत के ग़म में डूबे हुए थे तो वहीं घटना के 14 घंटे बाद मृतक उदय सिंह के छोटे भाई श्याम सिंह ने खुद को अपने घर के अंदर बंद कमरे में खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनकर सभी लोग हैरान हो गए। हालांकि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी घटना के अनावरण के लिए। गोली लगने के बाद परिजन आनन फानन इलाज के जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। परिजनों की माने तो मृतक उदय सिंह व श्याम सिंह के बीच राम लखन की जोड़ी थी। श्याम अपने बड़े भाई की हत्या को बर्दाश्त नहीं कर सका। जिसके चलते श्याम ने खुद को गोली मार लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share