उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।खागा तहसील क्षेत्र के निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ग़ुरसंडी में बसंत उत्सव, पाटी पूजन, सरस्वती पूजन एवं हवन का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर आचार्य ओम प्रकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक हवन एवं पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं, जिनकी कृपा से जीवन में उजाला आता है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कृति को भी आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती की वंदना, भजन और गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए पाटी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने माँ सरस्वती के समक्ष शिक्षा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। हवन यज्ञ के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे और सभी ने माँ सरस्वती से बुद्धि, ज्ञान एवं सद्बुद्धि का वरदान मांगा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन और ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, और उपस्थित सभी लोगों ने माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share