उत्तर प्रदेश जिला प्रशासन और पुलिस ने आज बुद्धवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद उर्फ हाजी मोहम्मद रजा की करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पनी इलाके में स्थित हाजी रजा की चल-अचल संपत्ति को सीज किया। प्रशासन के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति में अमरजई स्थित जमीन (गाटा संख्या 297, रकबा 441 वर्ग मीटर) और मकान नंबर 205 शामिल है। गैंगस्टर हाजी रजा पर 1992 से अब तक 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा, लूट, मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि अपराध और माफिया गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी गैंगेस्टर हाजी रजा मोहम्मद उर्फ मोहम्मद रजा पुत्र मोबिन निवासी मोहल्ला पनी थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर की 3,00,00,000 /- (तीन करोड़) रूपये की सम्पत्ति को धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जब्तिकरण किया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा जब्त की गई संपत्ति के मकान में सील मोहर तोड़ने का प्रयास करेंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share