उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में चौडगरा-भोगनीपुर मार्ग पर सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बकेवर कस्बा निवासी 36 वर्षीय रामनरेश पुत्र सुंदरलाल शाहजहांपुर मझिलेगाँव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। रामनरेश चौडगरा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार दोपहर को काम से घर लौटते समय उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह ट्रक के टायर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर हालत में तुरंत एंबुलेंस से हैलट अस्पताल कानपुर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी रामादेवी, 17 वर्षीय पुत्री क्षमा और 13 वर्षीय पुत्र कल्लू हैं। परिवार का रो-रोकर बेहाल है। बकेवर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share