उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से उस पर सवार दम्पति सहित पांच लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मुच्वापुर गाँव निवासी स्व. बदलु प्रसाद साहू का 54 वर्षीय पुत्र हंसराज साहू व थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर उसरैन गाँव निवासी हसनु का 57 वर्षीय पुत्र महबूब गाँव निवासी ईद्दु का 30 वर्षीय पुत्र फिरोज, खागा कोतवाली क्षेत्र के खाशमऊ गाँव निवासी स्व. कुर्बान का 53 वर्षीय पुत्र जफील अहमद उसकी 60 वर्षीय पत्नी नूर जहाँ बेगम सभी लोग ऑटो पर सवार होकर शहर आ रहे थे। जब इनका आटो थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ऑटो पर सवार 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर फिरोज और जफील व उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। बाकी घायलों में हंसराज साहू व महबूब को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share