G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढ़कौली गांव की मोड़ के समीप अचानक रोड पार कर रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर पिता को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी बंसीलाल का 55 वर्षीय पुत्र श्री नाथ अपने 25 वर्षीय पुत्र नवल किशोर के साथ बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब बाइक थाना क्षेत्र के ढ़कौली गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पर नील गाय आ गई जिससे टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मामूली रूप से घायल पुत्र नवल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए, गंभीर रूप से घायल श्रीनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share