G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जहानाबाद थाने की पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को चोरी की 2 अदद बकरियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 7 मार्च को थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2025 धारा 305/331(4)/351(2)/352 बीएनएस से सम्बंधित वांछित अभियुक्त कार्तिके पुत्र योगेन्द्र गोस्वामी निवासी ग्राम मंगलपुर टकौली उम्र करीब 25 वर्ष को चोरी से सम्बंधित 02 अदद बकरी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अपराध धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share