उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के गबुआ का डेरा मजरे सरकण्डी गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतिका के परिजनो ने ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीना तारा मजरे खरखर गांव निवासी जागेश्वर ने 26 वर्षीय अपनी पुत्री अर्चना देवी की शादी दो वर्ष पूर्व गबुआ का डेरा मजरे सरकण्डी निवासी राजेन्द्र उर्फ कल्लू के पुत्र लवलेश निषाद के साथ किया था।

बताते है कि बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में अर्चना की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता ने सास फूलकुमार व नन्दोई रामकिशोर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज की खातिर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share