उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के बड़ाहार गाँव में युवक को बुद्धवार की देर रात औंग बाजार से वापस घर जाते समय पीछे से गोली मार दी गई। इलाज के दौरान गुरुवार को दोपहर घायल की हैलेट अस्पताल मे मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन रो रो कर हाल बेहाल है। मृतक के पिता रामकरण उर्फ कल्लू कश्यप द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। औंग कस्बे से सब्जी विक्रेता 30 वर्षीय सर्वेश कश्यप को बुद्धवार देर रात गोली मारी गई थी।

जिसको गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके दाहिने तरफ पेट के ऊपर सटा कर गोली मारी गई थी। गोली उसके पेट के नीचे आतं में फंस गई थी।चिकित्सको द्वारा रात दो बजे से आईसीयू पर भर्ती किया गया था।मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि छह घंटे बाद ऑपरेशन से आतं में फंसी गोली निकाली गई। लेकिन घायल ने गोली निकलने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है कि प्रेम प्रसंग में गोली मारी गई है। घटना के बाद पुलिस रात भर बड़ाहार गांव में कोई बड़ी घटना न हो जाए।

इसलिए रात भर दो दरोगा सिपाहियों के साथ गश्त करते दिखे।वही पुलिस को पारिवारिक तीन लोगों को पूछताक्ष के लिए लाया गया है। औग थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव गांव लाया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अभयराज यादव निवासी खुजऊपुर थाना महराजपुर कानपुर व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By