उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा नगर पंचायत के विजय नगर मुहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का समान उठा ले गये। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रह रहे शिक्षक प्रेमचंद्र, विजय, अनमोल तथा आशीष कुमार ने बताया कि सभी लोग प्रतिदिन की तरह भोजन करके सोने चले गए। बाहर वाले कमरे का ताला तोड़कर चोर मोबाइल, कपडे तथा कुछ नकदी उठा ले गए। इसी क्रम में पड़ोसी विनोद चंद्र शुक्ला के घर का भी ताला तोड़कर घर से 70 हजार रुपये नकद व चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। भुक्तभाेगी ने बताया कि बेटे विपिन शुक्ला के हाथ का इलाज कराने के लिए बहू नेहा शुक्ला उनको लेकर प्रयागराज चली गई थीं। सूने घर का फायदा उठाते हुए चोर घटना को अंजाम देकर निकल गए। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share