उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव में छत के रास्ते जीने में लगे दरवाजे का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात चोर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर नगदी समेत लगभग 13 लाख का माल चोरी कर ले गए। मौके पर जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्यवाई का आश्वासन दिया है। छिवली गांव निवासी समरजीत सिंह सिकठिया पुरवा कानपुर स्थित एक कोल्ड स्टोर में नौकरी करते हैं। समरजीत सिंह के भाई पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पी एस ओ है।और वहीं लखनऊ में परिवार सहित रहते हैं। अवकाश व त्योहारों में गांव आते जाते रहते हैं। मंगलवार रात को चोर छत पर चढ़े और जीने में लगे दरवाजे का ताला तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ कर 1 सोने का हार,4 मंगलसूत्र,4 कंगन,2 जंजीर,1 जोड़ी झुमकी, 6 अंगूठी,1 जोड़ी बाला 1 बेंदी, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 4 जोड़ी तोड़िया, सहित नगद डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गये। समरजीत सिंह ने बताया कि मैं रात ड्यूटी पर था। छत में बने कमरे में दो बेटे अंकित व मयंक सोए हुए थे। घर के अंदर एक कमरे में पत्नी सोनी सिंह व एक बेटा देवेश सोए हुए थे। घटना की भनक परिवार को नहीं लगी। सुबह होने पर परिवार को जानकारी हुई। पीड़ित ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि फीड यूनिट, सर्विलांस टीम, फारेंसिंक टीम ने पहुंचकर मौके की जांच की है। पीड़ित समरजीत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share