G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भोगलपुर गांव के समीप बाइक सवार पीएसी जवान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें एक जवान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद निवासी सचिन पाण्डे और बाँदा जनपद मिवसी सुरेंद्र सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा कोतवाली क्षेत्र गए थे। तभी उनकी बाइक नेशनल हाईवे 2 पर अनियंत्रित होकर भोगलपुर के सभी डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सचिन पांडे की दर्दनाक मौत हो गई वहीं सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है दोनों की ड्यूटी फतेहपुर जनपद में है किसी काम से खागा कोतवाली क्षेत्र बाइक पर सवार होकर गए थे। जहाँ हादशे में एक साथी जवान की मौत हो गई वही दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share