उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाने की पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2,00,000/- रुपये, 2 पासबुक, 2 आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 6 अप्रैल को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 47/2025 धारा 305 बीएनएस का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए आरोपी दुर्गादीन पुत्र शिवमंगल निवासी ग्राम पधारा थाना बकेवर उम्र करीब 51 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक नीले कपड़े में कुल 2,00,000/- रूपये, बड़ौदा यू०पी० बैंक का 1 पासबुक जिस पर खाता धारक रामराज पुत्र मीजीलाल व बैंक ऑफ बडौदा का 1 पासबुक जिसपर खाता धारक रामराज धमौली बिन्दकी अंकित है तथा 2 आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें में अपराध धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share