उत्तर प्रदेशनफतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हथगांम रोड पर अचानक रोड पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार रोड पर गिर गया। जिससे बाइक चालक दम्पति सहित मासूम बच्ची घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दम्पति को घर जाने की सलाह देते हुए बच्ची को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय शुभम अपनी 26 वर्षीय पत्नी रीता देवी और 4 वर्षीय पुत्री कब्या को बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थानां क्षेत्र के कस्बे से हथगांम रोड पर कुछ आगे पहुंची तभी अचानक रोड पर बाइक के सामने बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक रोड पर गिर गई। जिससे चालक शुभम उसकी पत्नी रीता देवी और मासूम कब्या तीनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दम्पति को घर जाने की सलाह देते हुए मासूम कब्या को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share