उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले के सैनी थाना पुलिस ने गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने के मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला गैंगरेप का नहीं बल्कि ज़मीनी विवाद से जुड़ा हुआ था।

आपको बताते चले सैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी राजेश कुमार से मिलकर शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन से आकर उसके साथ गैंगरेप किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की। लेकिन तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि मामला पूरी तरह झूठा है और महिला ने जिला पंचायत सदस्य शेरू के साथ मिलकर ज़मीनी रंजिश में गैंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। सैनी पुलिस ने महिला हीरामनी, मोहम्मद हसन, शेरू और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के झूठे आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

Total Views: 0

By

Share
Share