उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पट्टी शाह गाँव मे साइकिल से टकराकर बाइक चालक व सवार किशोर घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गाँव निवासी शिव भुखन का 20 वर्षीय पुत्र जय दीप व थाना क्षेत्र के रजजीपुर छिवलहा गाँव निवासी प्रदीप का 16 वर्षीय पुत्र अंकुश दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के पट्टी शाह गाँव के समीप पहुंची तभी साइकिल सवार से टकरा कर दोनो बाइक सवार घायल हो गए।

घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

Total Views: 0

By

Share
Share