उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कोर्रा गाँव की मोड़ पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के महमदपुर नेवादा गाँव निवासी देश राज का 25 वर्षीय पुत्र गुलशन बाइक पर सवार होकर घर से सांतो अपनी ननिहाल जा रहा था।

जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के कोर्रा गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गुलशन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार चार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!