Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी मृतक हरिओम बाल्मीक की रायबरेली जनपद में हुई निर्मम हत्या के सम्बंध में मृतक के परिजनों से मिलने लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल जिले के तुराब अली के पुरवा आ रहे है।

वह कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर उतर कर सुबह 8:30 मिनट पर उनका आगमन जनपद में होगा। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर तुरावली का पुरवा में बैरिकेटिंग करा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By