उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज सुबह 9.30 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी विगत 01 अक्टूबर को हुए हत्याकांड में मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। पीड़ित परिवार के बात कर उनका दुख-दर्द जाना और मृतक के परिजनों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर मदद करने का आश्वासन दिया। जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 38 वर्षीय दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की विगत 02 अक्टूबर 2025 को रायबरेली जनपद में चोर समझ कर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। युवक का शव रायबरेली जनपद के थाना हरचंदपुर के ईश्वरदास पुर रेलवे हाल्ट के पास मिला था। इसके बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत करके 12 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है। घटना को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए मामले को संज्ञान में लिया और आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिवार वालों से मिलने के लिए फतेहपुर पहुंचे।

इससे पहले ही जिला प्रशासन ने हरिओम के भाई व बहन को सरकारी नौकरी दे दी है। बहन कुसुम को स्टाफ नर्स और भाई शिवम को समाज कल्याण विभाग के स्कूल में नौकरी दी गई है। मृतक के भाई शिवम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि हम प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्‍ट हैं। राहुल गांधी यहां राजनीति करने ना आएं। हरिओम के परिजनों ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार किया है। वहीं, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की दबाव बनाने की साजिश करार दिया है। इस मामले में पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है और जांच जारी है। अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते शनिवार को हरिओम वाल्मीकि के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!