उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गांजीपुर थाना क्षेत्र में हुयी मारपीट के दौरान दम्पत्ति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के ढुंढरा गांव निवासी स्व० रामनाथ पासवान का 75 वर्षीय पुत्र रामशरन और उसकी पत्नी यशोदा 70 वर्ष पुत्र राम बाबू व उसकी पत्नी फूलकली को गांव के ही नरेन्द्र ओम प्रकाश पुत्रगण रदिबल पासवान नैन फूल पुत्रगण ओमप्रकाश ने घर के अन्दर घुसकर लाठी डन्डा व ईट पत्थर मार कर दम्पत्ति पुत्र व बहू को घायल कर दिया तथा धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये।

वहीं जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान घायल रामशरन ने बताया कि उसके घर के पास जुंआ खेलते समय गाली गलौज दे रहे थे। इसी बात पर उसने उन्हे गाली देने से मना किया तो सभी लोग आक्रोशित हो गये और घर के अन्दर घुसकर पूरे परिवार को बुरी तरह मारापीटा वहीं घायल ने यह भी बताया कि मारपीट करने के बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share