उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहांनाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ले मियां टोला में एक युवक छत पर टहल रहा था। तभी अचानक छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के मोहल्ला अजीत नगर निवासी रफीक उर्फ मोटा उम्र 43 वर्ष दो दिन पहले कस्बे के मोहल्ला मियां टोला निवासी मुन्ना नट के यहाँ ससुराल अपनी पुत्री सानिया के साथ आया था। गुरुवार की शाम 6 बजे युवक घर की छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी अनजाने में हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जोरदार झटका लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। हादशे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
