उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के समीप अनियंत्रीत ई-रिक्शा पलटने से रिक्से पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर थ रहे है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के खंभापुर मोहल्ला निवासी मो० साबिर की 42 वर्षीय पत्नी शहजादी आज सुबह अपने पुत्र के साथ के-रिक्शे पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल दांत का इलाज कराने आ रही थीं। जब उसका रिक्शा जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शे पर सवार शहजादी रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादशे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर महिला को रिक्शे से बाहर निकाला और इलाज के उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। अस्पताल पहुंचे महिला के जेठ अनवर अली ने बताया कि शहजादी अपने पुत्र के साथ इलाज कराने आई थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे में घायल हो गईं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share