उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले के।जहांगीराबाद नगर के आहार बाईपास रोड के निकट लगा मेला नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सिंगापुर की तर्ज पर सजाए गए इस सुंदर मेले में रोशनी, झूले, फूड स्टॉल और मनोरंजन के अनेक साधन लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। मेले का मुख्य आकर्षण आधुनिक तकनीक से सजे झूले, बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड कॉर्नर हैं। शाम ढलते ही मेले की रौनक देखते ही बनती है। चारों ओर जगमगाती रोशनी और संगीत की मधुर धुनें वातावरण को उल्लासमय बना देती हैं। नगर की जनता के लिए यह मेला परिवार संग समय बिताने और स्थानीय व्यापारियों के लिए बेहद ही मनोरंजन का साधन है भीड़भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की है। मेला आयोजक पंकज ठाकुर ने बताया कि नगरवासी इस मेले को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसमें सिंगापुर वेली भव्यता होने के कारण लोग बार-बार घूमने आ रहे हैं।चांद तारा, बुर्ज खलीफा, एफिल टॉवर, ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां, दिल वाली सेल्फी , विशेष एरो प्लेन लोगो के मन को खूब पसंद आ रहा है मेले में प्रवेश शुल्क मात्र 10 रुपये जिसमे आपको बहुत ही शानदार सेल्फी पॉइंट मिलेंगे यदि आप केवल मेले का आनंद लेना चाहते है तो वह बिल्कुल निशुल्क है उसके लिये अलग गेट का इंतजाम किया गया है। यह मेला जहांगीराबाद नगर के विकास और सांस्कृतिक जीवन का एक सुंदर उदाहरण बन गया है। : – बुलंदशहर से मनोज गर्ग की रिपोर्ट

Total Views: 0

By

Share
Share