उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अमौरा में गुरूवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। मृतका के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार अमौरा गांव निवासी रमेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री शालू देवी ने गुरूवार की शाम संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रमेश कुमार ने पड़ोसी अजय ठाकुर पर आरोप लगाया कि वह बुधवार की रात घर में कूदकर आ गया था। आंख खुल जाने पर जब उसे पकड़ा गया तो मौका पाकर भाग निकला और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पिता ने बताया कि गुरूवार की सुबह वह शहर आ गया था। जबकि मां लक्ष्मी घर पर थी। इसी बीच पड़ोसी अजय ठाकुर आया और उसकी पुत्री की हत्या करने के बाद साड़ी से शव को खूंटी पर टांग दिया। पुलिस ने अजय ठाकुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए अपनी तहकीकात शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share