उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खखरेरू पुलिस टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमों द्वारा 04 घंटे के अंदर नाबालिग अपहृता को किया गया सकुशल बरामद व अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना खखरेरू पुलिस द्वारा अपहरण में संबंधित मु0अ0सं0 06/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना खखरेरु से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सर्विलांश सेल की मदद से अभियोग पंजीकृत किये जाने के 04 घंटे के अन्दर बरामद कर लिया गया। और नामजद/वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के सैदपुर भुरूही गाँव निवासी पृथीपाल के 19 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार को आज दिनांक 09.01.2026 को गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाई कर न्यायालय भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share