उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से चोरी, स्नेचिंग व खोए हुए 97 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे है। रिकवर किए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी और पीड़ितों को उनके फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस पाकर लोगो ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि CIER पोर्टल की सहायता से पूरे देश में कहीं भी मौजूद खोया हुआ या चोरी हुआ मोबाइल ट्रैक किया जा सकता है।

पुलिस थानों की तकनीकी टीमों ने सर्विलांस, CCTNS डेटा और मेनुअल इनपुट के जरिए विस्तृत विश्लेषण कर मोबाइलों को रिकवर किया है।वही एक मोबाइल दुबई में चल रहा था, जिस व्यक्ति के पास मोबाइल था उसने एक व्यक्ति के हाथी से वह मोबाइल वापस भेजा है,जिसके चलते दुबई से एक मोबाइल भी रिकवर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल बरामद करने में बेहतर प्रदर्शन के लिए करारी (16 मोबाइल),महेवाघाट (15 मोबाइल,जिसमे एक मोबाइल दुबई से रिकवर किया गया) और मंझनपुर (15 मोबाइल) थानों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है।

इन थानों के पुलिसकर्मियों को एसपी राजेश कुमार ने 5-5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि जनपद के पश्चिम शरीरा,मोहब्बतपुर पैंसा, कौशाम्बी, सैनी, कोखराज, कड़ा धाम,चरवा, सराय अकिल, पिपरी, संदीपन घाट सहित विभिन्न थानों से कुल 97 मोबाइल रिकवर किए गए है। एसपी ने कहा कि कौशाम्बी पुलिस तकनीक आधारित जांच को प्राथमिकता दे रही है और हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

Total Views: 0

By

Share
Share