उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली सूर्या प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सेलावन की टीम को 40 रनों से हराकर ईशानी स्पोर्टिंग क्लब बिंदकी सेमीफाइनल में पहुंची क्रिकेट मैच में ईशानी स्पोर्टिंग क्लब बिंदकी के अमन मैंन ऑफ द मैच मैच रहे उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बिंदकी कस्बे के ईदगाह मैदान में आयोजित सूर्या प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दिन में करीब 1:00 से ईशानी स्पोर्टिंग क्लब बिंदकी तथा सेलावन स्पोर्टिंग क्लब के बीच 16-16 ओवर का मैच प्रारंभ हुआ। ईशानी स्पोर्टिंग क्लब बिंदकी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। इसके जवाब में सेलावन स्पोर्टिंग क्लब 11 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह ईशानी स्पोर्टिंग क्लब बिंदकी 40 रनों से जीत गई। क्रिकेट मैच में कई खिलाड़ियों द्वारा चौके छक्के चले गए। मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर क्रिकेट मैच का भरपूर आनंद लिया।नगर पालिका के सभासद अनिल सोनकर उर्फ सूर्या भाई ने मैन ऑफ द मैच ईसान स्पोर्टिंग क्लब के अमन को दिया। इस मौके पर कन्हैया ओमर नफीस धर्मेंद्र यादव अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

