उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा ललौली मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में गेस्ट हाउस मालिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकरीं के अनुसार थानां क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी सुरेश कुमार 55 वर्ष, पुत्र श्रीपाल, डीसीएम वाहन संख्या यूपी 78 एफटी 9441 से जा रहे थे। सुबह करीब 10ः30 बजे बड़े पुल के पास ओवर टेक के दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन में लदा लोहे का रोल लुढ़ककर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादशे की जानकरीं उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share