उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाने के नेशनल हाइवे 2 पर मुरादीपुर के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में चचेरे भाई बहन की मौत के बाद घायल मामा की भी सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चले कि राधानगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी स्व0 मन्ना का 65 वर्षीरू पुत्र सुरेश अपने चचेरा भांजा राज किशोर व भांजी कल्लो के साथ रायबरेली जनपद के बछरांवा से वापस आ रहे थे। तभी मुरादीपुर के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिसमें भाई बहन की मौत हो गयी थी। जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी भी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share