उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात उपनिरीक्षक इबरार खान का हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। इस हृदय विदारक घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन से न केवल थाना परिसर बल्कि पूरे जनपद में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक इबरार खान पिछले लगभग एक वर्ष से थाना सुल्तानपुर घोष में सेवाएं दे रहे थे। वह 15 जनवरी को अवकाश लेकर अपने गांव गए थे तथा 19 जनवरी को उनकी थाना रवानगी प्रस्तावित थी। इसी दौरान 18 जनवरी की शाम अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे।

लेकिन रास्ते में ही उनकी हृदयगति रुक गई और उनका निधन हो गया। उप निरीक्षक इबरार खान मूल रूप से गाजीपुर जनपद के उमरिया गांव थाना दिलदार नगर के निवासी थे। वर्तमान में वह प्रयागराज जनपद के करैली कस्बा में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मृदुभाषी व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर घोष सहित पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया। अधिकारी एवं सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुलिस विभाग के लिए यह एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share