उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था, धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को मिल रही जान से मारने की धमकियों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए उनके लिए वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। एआईएमआईएम नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जो न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, बल्कि लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए भी सीधी चुनौती है। संगठन ने मांग की कि इन धमकियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में विधानसभा हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम मवई स्थित गौसिया मस्जिद में नमाज़ न पढ़ने देने की कथित घटना का भी उल्लेख किया गया। पार्टी नेताओं ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का खुला उल्लंघन है। संगठन ने इस मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। ये ज्ञापन जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी के नेतृत्व में एवं यूथ जिला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी की उपस्थिति में सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इन संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!