Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर फ्राड द्वारा की गयी ठगी का कल 42,000/- रु० वापस कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज के नेतृत्व में आज साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना हुसैनगंज के अथक प्रयास से पीड़ित के कुल 42,000/- रुपये उसके खाते मे वापस कराये गये। पीडिता द्वारा उच्चाधिकारियो व साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना हुसैनगंज का आभार व्यक्त किया गया। पीड़िता ने साइबर क्राइम होने के पश्चात साइबर क्राइम NCRP PORTAL पर शिकायत संख्या 33112250193218 दर्ज करायी थी। जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना हुसैनगंज द्वारा पीड़िता के खाता में पुनः ठगी की रकम वापस करवायी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By