उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र ख़ागा रोड पर रसूलपुर गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हों गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के एरांया गाँव निवासी स्व. शीतल का 52 वर्षीय पुत्र बरमदत उसका 27 वर्षीय पुत्र राहुल और 50 वर्षीय भाई देवदत तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से असोथर थानां क्षेत्र के टिकर गाँव जा रहे थे।

जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के समीप पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र व भाई तीनों घायल हो गए। घायल व्यवस्था में सभी को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी आशुतोष व पायलेट दिलीप यादव के साथ देवदत व बरमदत दोनो भाइयो को और पुत्र राहुल को दूसरी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन राहुल की हालत गंभीर देखते हुए उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए। घायल देवदत ने बताया हम लोग अपनी ननिहाल एरांया में रहतें है जबकि हम लोग असोथर थानां क्षेत्र के टिकर गाँव के रहने वाले है। आज हम दोनों भाई और भतीजा तीनों एक ही बाइक से अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में चार पहिया वाहन की टककर से घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!